रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. शो ने टीआरपी लिस्ट में तो नंबर वन पर जगह बनाई ही है, साथ ही यह दर्शकों के दिलों में भी बखूबी बस चुका है. 'अनुपमा' (Anupama) में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स से न केवल टीआरपी रेटिंग पर असर पड़ता है, बल्कि दर्शकों पर भी इसका काफी असर पड़ता है. बीते दिन 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुज, छोटी और माया के साथ पिकनिक पर एंजॉय करता है. वहीं शाह हाउस में सबके साथ होकर भी अनुपमा का दिल उन दोनों में ही लगा रहता है. वह अनुज से बात भी करती है, लेकिन छोटी गेम के चक्कर में उसे बात नहीं करने देती और यह बात अनुपमा को पसंद नहीं आती. लेकिन गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.
View this post on Instagram
कपाड़िया हाउस में एक महीने और डेरा डालेगी माया
'अनुपमा' में माया अनुज को इमोशनल ब्लैकमेल करती है. वह उससे कपाड़िया हाउस में एक महीना और रहने की गुजारिश करती है. माया अनुज से कहती है कि यह एक महीना किसी का भी आखिरी हो सकता है, इसलिए मैं तुमसे यह मोहलत मांग रही हूं. माया की बातें सुनने के बाद अनुज भी उसे वहां एक महीने और रहने की इजाजत दे देता है.
