सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों किंजल और तोषू का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है. वहीं अपने बेटे तोषू का साथ देने की बजाय अनुपमा बहू किंजल का सपोर्ट करती दिख रही है. इसी के चलते अपकमिंग एपिसोड में तोषू गुस्से में अपनी ही बेटी को किडनैप करने वाला है. हालांकि इस दौरान शाह परिवार को बेइज्जती का सामना करना पड़ेगा. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Anupama Written Update In Hindi) ...

बा के खिलाफ बरखा चलती है चाल

अब तक आपने देखा कि अनुपमा और अनुज से सम्मान लेने के लिए बा मंच पर जाती है. जहां वह अपनी स्पीच में अनुपमा और उसके रिश्ते की तारीफ करती है. हालांकि बरखा, शाह परिवार को बेइज्जत करने के लिए मौह्ल्ले की औरतों को तोषू के अफेयर का सच बता देती है, जिसके चलते वह बा पर ताने कसना शुरु हो जाते हैं. वहीं बा और शाह परिवार की भी मौहल्ले की औरतों से कहासुनी हो जाती है. लेकिन अनुपमा सभी को शांत करवा देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MaAn (@maann.obsesed)

किंजल के पास आएगा तोषू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐚𝐧𝐮𝐩𝐚𝐦𝐚𝐚 (@anupamaa_01m)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...