सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आए दिन सुर्खियों में रहता है. जहां बीते दिनों नई एंट्री के चलते शो चर्चा में था तो वहीं अब अपने लेटेस्ट ट्रैक के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. हालांकि सीरियल की कहानी की बात करें तो इन दिनों सई और भवानी की तकरार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते वह पाखी को भड़काती नजर आ रही है. लेकिन आज हम सीरियल के ट्रैक की नहीं बल्कि सई और भवानी की औफस्क्रीन दोस्ती (Sai And Bhavani Bonding) की बात करेंगे. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
औफस्क्रीन ऐसा है सई और भवानी का रिश्ता
View this post on Instagram
सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में सई और भवानी की तकरार शुरुआत से ही देखने को मिली है. जहां भवानी को सई का बेबाक अंदाज परेशान करता है तो वहीं भवानी की पुरानी सोच को सई बदलने की कोशिश करती नजर आती है. हालांकि औनस्क्रीन भले ही सई और भवानी का रिश्ता कैसा भी हो लेकिन औफस्क्रीन एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh) और किशोरी शहाने विज (Kishori Shahane Vij) का रिश्ता बेहद खास है. दोनों सेट पर एक-दूसरे की बेस्ट फ्रैंड में से एक हैं.
