Bigg Boss 19 : पिछले कुछ समय से कलर्स के चर्चित शो बिग बौस को लेकर कई सारी खबरें चर्चा में थी, जैसे बिग बौस 19 का प्रसारण इस बार नहीं होगा. क्योंकि चैनल और प्रोडक्शन के बीच मतभेदों के चलते बिग बौस का अगला सीजन नहीं आएगा. लेकिन अब इन खबरों पर पूरी तरह रोक लग गई है , क्योंकि अब प्रोडक्शन और चैनल के बीच का मतभेद खत्म हो गया है. बिग बौस 19 का नया शो पूरी तरह से आने के लिए तैयार है लेकिन इस बार बिग बौस में कई सारे बदलाव होने वाले हैं जैसे की बिग बौस की समय अवधि इस बार साढ़े पांच महीना होगी, साथ ही इसके बदले में ओटीटी पर प्रस्तुत होने वाला बिग बौस नहीं प्रसारित होगा.
पूरा का पूरा ध्यान इस बार टीवी पर प्रसारित बिग बौस पर ही केंद्रित होगा. शो की होस्टिंग सलमान खान ही करेंगे , लेकिन इस बार शो में कोई भी यू ट्यूबर और इंफ्लेंसर बतौर प्रतियोगी हिस्सा नहीं ले पाएगा, शायद इसके पीछे की खास वजह यह है कि सोशल मीडिया से जुड़े यू ट्यूबर या इंफ्लुएंसर की पहले से ही अपनी औडियंस और फैन फौलोइंग होती है , जिसकी वजह से यह लोग बिना खेले ही विजेता घोषित हो जाते हैं. जिसकी वजह से टीवी और फिल्म से आए लोगों को हार का सामना करना पड़ता है.
