Shehnaaz Gill : पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाने वाली मौडल एक्ट्रेस शहनाज गिल जिनको कलर्स के शो बिग बौस 13 में बतौर प्रतियोगी मोटे होने की वजह से बहुत बार मजाक का पात्र बनना पड़ा था और कई सारे प्रतियोगियों ने न सिर्फ उनका मोटापे का मजाक उड़ाया बल्कि उनको कई बार रिजेक्ट भी किया, उसके बाद लौकडाउन हो गया और लौकडाउन के दौरान शहनाज गिल ने करीबन 55 किलो वजन घटाया उसके लिए ना तो उन्होंने कोई पतले होने के लिए दवाई ली और ना ही कोई सर्जरी कराई सीधेसाधे तरीके से सही खाना, योग और एक्सरसाइज के जरिए शहनाज गिल ने अपना काफी वजन कम करके एक मिसाल कायम की. शहनाज गिल खुद बता रही हैं कैसे उन्होंने सही तरीके से हेल्दी डाइट के साथ अपना वजन कम कर लिया जिसमें भोजन के अलावा स्ट्रेस मैनेजमेंट , भरपूर नींद, पौजिटिव सोच,के साथ फिटनेस जर्नी में सब कुछ शामिल है.

 

शहनाज के अनुसार अगर आप ठान लो तो कोई भी चीज मुश्किल नहीं है , शुरुआत से ही मैं बहुत खाने की शौकीन थी और बिंदास जिंदगी जीने में विश्वास रखती थी, लेकिन एक समय ऐसा आया कि मैंने पतले होने का निर्णय लिया , उसके बाद मैं पूरी तरह से इस लक्ष्य में जुड़ गई, मैं अपनी सुबह की शुरुआत हल्दी मिले गर्म पानी  और चाय के साथ करती हूं . सुबह हल्दी पानी पीने से पूरी बौडी का डिटौक्स हो जाता है. इसके बाद मैं एक घंटा योग करती हूं और मेडिटेशन करती हूं जिससे दिमाग और मन शांत रहता है  और शरीर फिट और स्ट्रेचेबल बन जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...