बिग बौस 14 में बीते दिनों सुर्खियों बटोरने वाली एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. दरअसल, गौहर खान जल्द ही मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार (Zaid Darbar) के संग शादी करने वाली हैं. वहीं बीते दिनों सगाई के बाद शादी की खबरों को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. इसी बीच गौहर और जैद की शादी की डेट का भी खुलासा हो गया है. आइए आपको बताते हैं कब दुल्हन बनेंगी बिग बौस विनर गौहर खान...
इस दिन होगा निकाह
एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार का निकाह अगले महीने यानी 25 दिसंबर को होने वाला है. खबरों की मानें तो 25 दिसबंर को दोनों कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं. शादी की रस्मों की शुरुआत 22 दिसंबर 2020 से शुरू हो जाएगी. वहीं कहा जा रहा है कि गौहर और जैद की शादी मुंबई की आईटीसी मराठा होटल में की जाएगी. इतना ही नहीं दोनों का प्री वेडिंग शूट पुणे के ऐतिहासिक जाधवगढ़ फोर्ट में किया जाएगा.
View this post on Instagram
