सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. शो में हर सीजन अलग-अलग कंटेस्टेंट्स और उनकी पर्सनैलिटी देखने को मिलती है. कुछ कंटेस्टेंट्स जहां अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो वहीं कुछ पूरे सीजन लोगों की नजरों में चढ़े रहते हैं. इतना ही नहीं, बिग बॉस के कुछ सदस्यों को 'सबसे बड़े ड्रामेबाज' तक का टैग मिल चुका है. इस लिस्ट में जहां पहले राखी सावंत और शहनाज गिल का नाम शामिल था तो वहीं सूची में शालीन भनोट का भी नाम जुड़ चुका है. तो चलिए एक नजर डालते हैं बिग बॉस के सबसे बड़े 'ड्रामेबाज' कंटेस्टेंट्स पर-
1. शालीन भनोट (Shalin Bhanot)
शालीन भनोट ने बीते दिन के एपिसोड में बिग बॉस के सामने घर से बाहर निकलने के लिए काफी कुछ कहा. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बीमारी का भी जिक्र किया। उनकी हरकतों से बिग बॉस तक परेशान हो गए थे. वहीं उनका यह अंदाज देख लोगों ने भी उन्हें 'ड्रामेबाज' का टैग दे दिया.
View this post on Instagram
2. राखी सावंत (Rakhi Sawant)
राखी सावंत को बिग बॉस के सबसे बड़े ड्रामेबाज कंटेस्टेंट का टैग मिल चुका है. लोगों का मानना है कि वह हर सीजन में जबरदस्ती की ओवरएक्टिंग करती हैं और ड्रामा दिखाती हैं.
