दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा ही उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी. एक्टर के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. 14 जून, 2020 को आकस्मिक निधन से पूरे देश में उनके फैंस हैरान रह गए थे. सुशांत के निधन के बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आज उनकी मौत को दो साल पूरे हो गए हैं और फैंस को अभी भी उनकी मौत से जुड़े सवालों के जवाब नहीं मिले हैं.

आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है. सुशांत अगर आज जिंदा होते वो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते. एक्टर के निधन के बाद उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिल दहल जाएगा.

वायरल हो रहा है सुशांत का आखिरी वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था. एक्टर की मौत के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके आखिरी दिनों का बताया जा रहा है. सुशांत का ये वीडियो महज कुछ सेकेंड का है, जिसमें वो काफी परेशान नजर आ रहे हैं. एक्टर की हालत देखकर फैंस भी काफी परेशान और दुखी नजर आ रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...