कलर्स के पौपुलर सीरियल 'छोटी सरदारनी' (Choti Sarrdaarni) की कहानी में नया मोड़ लाने के लिए मेकर्स ने नया प्लान बना लिया है. खबरे हैं कि जहां शो में लीप लाने का फैसला कर लिया है तो वहीं शो में नजर आने वाले लीड कलाकारों को अलविदा कहने का मन बना लिया है. वहीं इस खबर से फैंस को झटका लगने वाला है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
लीप के चलते होगा ये बदलाव
View this post on Instagram
खबरों की मानें तो 'छोटी सरदारनी' में जल्द ही फैंस को 20 साल का लीप देखने को मिलने वाला है, जिसके चलते सरबजीत सिंह गिल यानी अविनेश रेखी सीरियल से विदा लेने वाले हैं. हालांकि मेहर का किरदार निभाने वालीं निम्रित कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) शो में बनी रहेंगी, जो कि मेहर की बेटी सहर का किरदार निभाती नजर आएंगी. दरअसल, अविनेश रेखी शो में सहर के पिता के रोल निभाने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि इस समय वह मेहर यानी निमृत के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसके कारण ये फैसला लिया गया है.
ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार का निधन, 98वें साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
इन स्टार्स का होगा रोल खत्म
