साल 2020 में जहां बौलीवुड इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों को खोया तो वहीं अब साल 2021 में भी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर को खो दिया है. दरअसल, बौलीवुड के ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया है. दिलीप साहब के निधन की खबर सुनते ही पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

दोस्त ने दी निधन की खबर

दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारुखी ने एक्टर के औफिशियल ट्विटर अकाउंट से उनके निधन की जानकारी फैंस को दी. उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साहब हमारे बीच नहीं रहे. वहीं खबर मिलते ही इंडस्ट्री जहां शोक में डूब गई है तो वहीं राजनीति से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है. बता दें, दिलीप कुमार खराब तबीयत के चलते कई बार अस्पताल में एडमिट भी हो चुके हैं, जिसके चलते फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगते रहते थे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...