बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच शुरू कर दी गई है, जिसके बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की मुसीबतें बढ़ गई है. वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक और एक्स-मैनेजर श्रुति मोदी से एक्टर के सिलसिले में कईं घंटे पूछताछ कर रही है. इस बीच रिया ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष सामने रखते हुए सुशांत सिंह राजपूत के कुछ सामान और पुरानी चैट्स की फोटोज शेयर की हैं, जिसके लेकर जहां फैंस गुस्से में हैं तो सितारे भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
रिया चक्रवर्ती ने शेयर की फोटोज
बीते दिनों रिया ने सुशांत की डायरी से एक पेज और सुशांत के सिपर की फोटोज के साथ कुछ व्हाट्सएप चैट को भी शेयर किया है, जिसमें दिवंगत एक्टर अपनी बहन प्रियंका के बारे में चिंता व्यक्त की थी. वहीं इन सब चीजों पर रिएक्शन देते हुए टीवी की पौपुलर एक्ट्रेस अदाकारा काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने रिया चक्रवर्ती से पूछा है कि इस सब से वो क्या साबित करना चाहती है?
View this post on Instagram
