अक्सर सुर्खियों में रहने कौमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों सोशलमीडिया पर काफी छाए हुए हैं. दरअसल, हाल ही में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कपिल शर्मा को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके कारण वह खबरों में छा गए हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
धोखाधड़ी के मामले में छाए कपिल शर्मा
खबरों की मानें तो कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया धोखाधड़ी मामले में पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं. दरअसल, कपिल शर्मा ने भी मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराते हुए दिलीप छाबड़िया पर धोखा देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने गवाह के तौर पर कपिल शर्मा का बयान दर्ज करवाया है.
View this post on Instagram
कपिल ने दिया ये बयान
क्राइम ब्रांच के समन के बाद कपिल शर्मा ने बयान दर्ज करवाने के बाद कहा, 'साल 2017 मे हमने एक वैनिटी वैनन ऑर्डर की थी. बाद में पता चला कि जिन्हें ऑर्डर दिया था वह किसी और मामले में गिरफ्तार हुए हैं... बस इसी सिलसिले मे यह पूछताछ थी. मैंने भी शिकायत दर्ज करवाई थी.' खबरों की मानें तो, मुंबई पुलिस ने अपने बयान में कहा, 'कौमीडियन कपिल शर्मा को क्राइम ब्रांच की टीम ने समन भेजा. कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी मामले में उनका बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया जाएगा.'
