स्टार प्लस के पौपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलात है में इन दिनों नायरा की मौत का सीन दिखाया जा रहा है, जिसके बाद से शिवांगी जोशी इन दिनों खबरों के बीच छाई हुई हैं. दरअसल, खबरें हैं कि नायरा की मौत के बाद शिवांगी जोशी इस शो को अलविदा कहने वाली हैं. वहीं सीरियल में नायरा की मौत को लेकर शो के लीड एक्टर मोहसिन खान का रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
शिवांगी ने शो छोड़ने को लेकर कही ये बात
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार में शिवांगी जोशी को घर-घर में पसंद किया जाता है. खबरों की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) और शिवांगी जोशी के बीच कुछ अनबन हो गई है, जिस कारण नायरा के ट्रैक को खत्म करने का फैसला लिया गया है. हालांकि शिवांगी जोशी ने इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सच्चाई क्या है, यह दर्शकों को आने वाले 10 दिनों में पता चल जाएगा. तब तक वो शो को वही प्यार देते रहें, जो वो पिछले 20 सालों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को देते आ रहे हैं.
View this post on Instagram
