सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है. हालांकि इन दिनों किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह के शो छोड़ने की खबरें जोरों पर हैं. लेकिन अभी तक मेकर्स ने इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं खबरों के बीच सीरियल में नए ट्विस्ट का प्रोमो फैंस के साथ जरुर शेयर कर दिया है, जिसके चलते शाह फैमिली में बवाल देखने को मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Anupama Written Update In Hindi)...

अनुज को भड़काएगी बरखा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by __AnUPaMa__EPISODS (@_love.u_anupama)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अंकुश और बरखा, अनुपमा के शाह परिवार के साथ होने का फायदा उठाएंगे और अनुज को भड़काने की कोशिश करेंगे. दरअसल, अनुज, किंजल की बेटी होने की खबर अंकुश और बरखा को देगा. जहां अंकुश, बरखा के कहने पर एक बार फिर अनुज से माफी मांगेगा और उसका शुक्रिया करेगा. इसी के साथ अनुपमा पर ताना कसते हुए बरखा कहेगी कि अनुपमा के ना होने पर उसे खाना और दवाई कौन देगा. हालांकि अनुज जवाब देगा कि अनुपमा कुछ नहीं भूलती और उन्हें उसके बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए, जिसे सुनकर दोनों चुप हो जाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...