सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में 8 साल के लीप के बाद दर्शकों को सई और विराट की कहानी पसंद आ रही हैं. हालांकि पाखी के विराट की जिंदगी में आने से फैंस काफी परेशान हैं. हालांकि जल्द ही सई, विराट और पाखी का आमना-सामना होने वाला है, जिसके बाद इन तीनों की जिंदगी बदल जाएगी. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update In Hindi)...

शो का नया प्रोमो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

हाल ही में जहां सई और विराट अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं तो वहीं मेकर्स ने अब दोनों को आमने सामने लाने का फैसला कर लिया है, जिसके चलते नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सई जहां विनायक के साथ दिख रही है तो वहीं सवी, विराट और पाखी के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, प्रोमो में सवि, पाखी और विराट को उसकी मां से मिलवाने ले जा रही है तो वहीं विनायक भी अपने पापा से सई को मिलवाने ले जाता दिख रहा है. शो का नया प्रोमो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein (@_sairat000)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...