सीरियल उड़ारियां (Udariyaan) में तेजो और फतेह की लव स्टोरी फैंस का दिल जीत रही है. लेकिन शो के नए प्रोमो ने फैंस को चौंका दिया है. दरअसल, मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए नए प्रोमो में तेजो की जान जाते हुए नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं प्रोमो में क्या है खास...

क्या खत्म होगी तेजो की कहानी

सीरियल उड़ारियां के मेकर्स ने कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए और दर्शकों को चौंकते हुए एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें तेजो आग के बीच फंसी हुई नजर आ रही है. वहीं प्रोमो के आखिरी में तेजो की फोटो पर माला चढ़ते हुए नजर आ रही है. प्रोमो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि सीरियल में तेजो का ट्रैक खत्म होने वाला है, जिसके चलते जैस्मिन, तेजो को मारने वाली है. हालांकि फैंस शो के नए ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by (Team Lafandar) (@priyankitxcastles)

अंगद होगा किडनैप

अब तक आपने देखा कि सीरियल में फतेह और तेजो की सगाई की तैयारियां होती नजर आती हैं. वहीं जैस्मिन भी फतेह और तेजो के अलद करने के लिए अपनी चाले चलता हुआ नजर आती है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि फतेह, तेजो से मिलने के लिए भेष बदलकर जाएगा तो वहीं रास्ते में अंगद को किडनैप कर लिया जाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...