सीरियल इमली (Imlie ) की टीआरपी इन दिनों बढ़ती जा रही है, जिसके चलते वह नागिन 6 को भी पीछे छोड़ चुकी है. दरअसल, सीरियल में आर्यन (Fehmaan Khan) और इमली (Sumbul Tauqeer Khan) की नोकझोंक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. हालांकि अपकमिंग एपिसोड में इमली की जान खतरे में पड़ने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Imlie Serial Update)...

किडनैप हुई इमली

अब तक आपने देखा कि पूरन सिंह, इमली पर हमला करता है और उसे किडनैप कर लेता है. हालांकि इमली उसके खिलाफ सबूत जुटाने में कामयाब हो जाती है. लेकिन पूरन सिंह, इमली को जान से मारने की बात कहता है. वहीं इमली को बचाने के लिए आर्यन आता है, जिसके बाद गुंडों और आर्यन के बीच लड़ाई होती है. लेकिन वह हार जाता है.

आर्यन को पता चलेगा सच

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पूरा परिवार इमली और आर्यन के लिए परेशान होगा और उनकी सलामती की दुआ करेगा. वहीं इमली, आर्यन को अरविंद की हत्या के सबूत के बारे में बताएगी. लेकिन आर्यन उससे कहेगा कि सबूत से ज्यादा उसकी जान कीमती है. इसी के साथ पूरन आर्यन को बताएगा कि उसने ही अरविंद को जलाया और मारा था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...