सीरियल अनुपमा में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. जहां मेकर्स शो की कहानी में नए-नए ट्विस्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं शो की टीआरपी में भी एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. दूसरी तरफ शो की कहानी में अनुपमा जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं तो वहीं काव्या की वनराज को पाने की कोशिशे तेज हो गई हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे..

सुहागरात की तैयारियां करती है काव्या

अब तक आपने देखा कि वनराज औऱ काव्या की शादी हो जाती हैं, जिसके बाद काव्या अनुपमा को ताने मारती हुई नजर आती है. हालांकि अनुपमा उसे करारा जवाब देती है. इसी बीच वनराज काव्या को वार्निंग देता है कि आज के बाद वह उसके परिवार के साथ ऐसा बर्ताव ना करे वरना बेहद बुरा होगा, जिसके बाद काव्या उसे मनाने की कोशिश करती है और अपनी सुहागरात की तैयारियां करती हैं. लेकिन इसी दौरान अनुपमा बेहोश हो जाती है और वनराज और पूरा शाह परिवार उसे अस्पताल ले जाता है.

ये भी पढ़ें- काव्या को शादी का गिफ्ट देगी अनुपमा तो वनराज को देगी ये ताना

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...