Festival Special: हम रोजाना किचन का इस्तेमाल करते हैं. वहां रखे सामानों में से कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो सालोंसाल हम इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन इन का लंबे समय तक इस्तेमाल करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है और कई बार चीजें इतनी पुरानी हो जाती हैं कि दिखने में भी वे बेकार लगती हैं और इन को इस्तेमाल करना अनकंफर्टेबल भी हो जाता है.

लेडीज तो फिर भी ये चीजें यूज करती रहती हैं लेकिन जब हस्बैंड या भाई किचन में आते हैं और इन टूटीफूटी चीजों को बेतरीके और बेतरतीब से देखते हैं तो उलटे पांव भाग खड़े होते हैं.

इसलिए अगर आप भी चाहती हैं कि घर के जैंट्स भी किचन में आप की हैल्प करें, तो किचन को इस लायक बनाना आप की ही जिम्मेदारी है.

आइए, जानें कैसे कुछ कुछ समय में अपनी किचन में क्या बदलाव लाएं कि लोग वहां से भागे नहीं बल्कि उन का भी किचन में काम करने का मन मचल उठे :

पुराने बर्तनों के हैंडल ढीले या टूटे हुए न हों

पुराने बर्तनों के हैंडल ढीले या टूटे हुए होना एक आम समस्या है और यह खाना बनाते समय काफी खतरनाक हो सकता है. इस से बर्तन गिर सकता है, गरम खाना फैल सकता है या जलने का खतरा हो सकता है. ऐसे बर्तन को तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें. यह भले ही आप का पसंदीदा बर्तन हो, लेकिन सुरक्षा सब से पहले है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...