Cooking Benefits: खाना बनाने का शौक होना काफी अच्छी बात है क्योंकि इस से एक तो आप के घर का काम हो रहा है, दूसरा इस से आप को वर्कआउट के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ गतिविधियां जो खाना पकाने के दौरान की जाती हैं, वे निश्चित रूप से व्यायाम के रूप में गिनी जा सकती हैं. जैसेकि खाना पकाने के दौरान शरीर को विभिन्न गतिविधियों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, मसलन खड़े रहना, चलना, झुकना और वस्तुओं को उठाना.
इस के आलावा एक डिश तैयार करने में जो मेहनत लगती है या फिर उस से संबधित जो भी सामान चाहिए होता है उसे खरीदने के लिए दुकान तक जाना तक भी व्यायाम के रूप में गिना जा सकता है. इस के आलावा खाना पकाने के दौरान शरीर को विभिन्न गतिविधियों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जैसेकि खड़े रहना, चलना, झुकना और वस्तुओं को उठाना, मसाला पीसना, आटा गूंधना वगैरह.
आप सब्जियों को काटते समय, फल धोते समय या डिश तैयार करते समय अपने शरीर को स्ट्रैच करते हैं. जो ऐक्सरसाइज का काम करता है.
इस तरह खाना पकाना एक ऐसी गतिविधि है जो व्यायाम के रूप में गिना जा सकता है. यह एक अच्छा तरीका हो सकता है, जो कम से कम फिजिकल ऐक्टिविटी प्रदान करता है और यह आप की हैल्थ में इंप्रूवमैंट कर सकता है.
