Festive Special: यों तो घरों में मेहमानों के आने का चलन कुछ कम सा हो गया है. ऐसे में अगर आप को मौका मिल रहा है कि फैस्टिवल पर कोई गेस्ट आ रहा है, तो उसे अपने लिए प्रिशियस समझें और उन की खातिरदारी कुछ ऐसे करें कि वे आप से खुश हो कर जाएं. इस के अलावा, जिस तरह से रूम को सजाया गया है, वह मेहमानों पर आप की पहचान की छाप छोड़ेगा. वे आप की मेहमाननवाजी को सालों याद रखेंगे. इसलिए आइए जानें कि ऐसा क्या करें कि मेहमान इस बार खुश हो कर जाए :

गेस्ट रूम में फर्नीचर

अगर आप अपने गेस्ट रूम को एक अलग लुक देना चाहते हैं, तो आप गेस्ट रूम को अलगअलग रंगों के कलैक्शन से सजा सकते हैं. इस के लिए छोटा सा दीवान और अलगअलग तरह के फर्नीचर जैसे अलमारी का यूज कर सकते हैं. आप चाहें तो फर्श पर रंगीन गद्दे कमरे को ओर भी आकर्षित बना सकते हैं.

अगर आप के पास छोटा सा रूम है और आप उसे बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो स्मार्ट तरीके से फर्नीचर चुनें. जैसे, जो टेबल मुड़ सकें या जो बैड दीवार में फिट हो जाएं. ऐसा करने से आप के रूम खुलाखुला सा महसूस होगा. इस तरह के फर्नीचर से आप के छोटे रूम का सब से अच्छा इस्तेमाल होगा. इस के आलावा एक टेबल लैंप, अलमीरा, चेयर आदि चाहिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...