Rakhi Special: भाईबहन का रिश्ता अनमोल होता है. शादी के बाद कई बार भाईबहन एकदूसरे से दूर हो जाते हैं. लेकिन फिर भी औफिस में या पड़ोस में कोई बहन बन जाती है और पति पूरी शिद्दत से उस नए बने भाईबहन के रिश्ते को निभाता है. लेकिन दिक्कत तब आती है जब पत्नी उसे अपनी ननद नहीं बल्कि प्रतिद्वंदी समझने लगती है. वह उस से सिर्फ जलती ही नहीं बल्कि उस के और पति के रिलेशन पर शक भी करने लगती है, जिस से सभी का रिश्ता उलझ जाता है. कई बार यह शक सही भी हो सकता है लेकिन ज्यादातर बेवजह ही होता है.
यह बड़ी बात है कि आज के समय में कोई अपना कहने वाला आप की जिंदगी में है, जो एक आवाज पर आ जाएगा. उसे अपने बेकार के शक के चलते न खोएं. आज की तारीख में मांबाप पता नहीं कहां चले जाएंगे. असली भाईबहन पता नहीं कितनी दूर चले जाएंगे. पहले 5 पीढ़ियां एक ही घर में रहती थी तो पता था खाना तो मिल ही जाएगा, बीमार होने पर कोई न कोई केयर भी कर ही देगा. लेकिन अब घर अलगअलग हो गए. सामने के घर में कौन पड़ोसी है पता नहीं. इसलिए अगर कुछ सच्चे रिश्ते मिल रहे हैं तो उन्हें संभाल कर रखें न कि उन्हें ऐसे ही हाथ से जाने दें.
