Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन का त्योहार भाईबहनों के बीच प्यार और स्नेह का प्रतीक है. यदि किसी भाईबहन में अनबन हो गई है, तो रक्षाबंधन इसे सुलझाने का एक शानदार अवसर है. प्यार और सम्मान के साथ वे अपनी गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं और अपने रिश्ते को फिर से मजबूत कर सकते हैं, कुछ इस तरह :

कम्युनिकेशन गैप को कहें बायबाय

कम्युनिकेशन गैप हर मसले की जड़ है. अगर आप ने भी बातचीत के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं, तो उसे खोल दें. बात इतनी बड़ी नहीं होती जितनी बड़ी बात न करने से बन जाती है. लोग उस पर मसाला लगते हैं और 2 लोगों के बीच रिश्ता टूट जाता है. अगर कोई बात बुरी लगी है तो इस राखी आमनेसामने बैठ कर बात को सुलझा लें. शकवेशिकायते कर लें, लड़ लें. लेकिन बात करें, तभी किसी समस्या का हल निकलेगा.

एक चुप सौ को हराता है

अगर बहन जबान की थोड़ी तेज है और जल्दी गुस्सा हो जाती है तो आप ही चुप लगा जाएं. आखिर यह कहावत तो आप ने सुनी ही होगी,'एक चुप सौ को हराता है.' अगर बहन से कोई लड़ाई चल रही है, तो अब उसे सुलझा लें और बहन की सारी बातें चुपचाप सुन कर मन से निकल दें और रिश्ता अच्छा कर लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...