RakshaBandhan Look: रक्षाबंधन एक त्योहार नहीं, एक एहसास भी है. यह दिन हर बहन के लिए खास होता है और खास दिन पर स्टाइलिश और ऐलिगेंट दिखना आप का हक भी है और खुशी भी.तो इस रक्षाबंधन क्यों न रैड कलर की खूबसूरती और परंपरा को एक ट्रेंडी ट्विस्ट के साथ अपनाया जाए?
आइए, जानें कुछ आसान और असरदार फैशन टिप्स, जो आप को बनाएंगे सब से स्टाइलिश और ग्रेसफुल.
अपने स्टाइल और लुक से खास महसूस करें
रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाईबहन के रिश्ते का जश्न नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसा दिन होता है जब आप अपने स्टाइल और लुक से भी खास महसूस करना चाहती हैं. ऐसे में रैड कलर की ड्रैस एक शानदार विकल्प है, जो पारंपरिक भी है और ट्रेंडी भी.
अगर आप सोच रही हैं कि रैड ड्रैस के साथ खुद को कैसे स्टाइल करें ताकि आप दिखें सब से अलग और ऐलिगेंट तो ये फैशन टिप्स आप के लिए ही हैं :
रैड को स्टाइल करें मौडर्न ट्विस्ट के साथ
मैरून, ब्रिक रैड, चाइनीज रैड या क्लासिक ब्राइट रैड, हर शेड का अपना एक अलग स्वैग है. इसलिए रैड पहनने से पहले अपनी स्किनटोन, पर्सनैलिटी और ओकेजन का ध्यान जरूर रखें. अगर ट्रैडिशनल लुक चाहिए, तो रैड अनारकली या शरारा सेट परफैक्ट रहेगा.
