बहुत से लोगों को रायता खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है फिर चाहे मौसम सर्दियों का हो या गर्मियों का. पर सच कहूँ तो ठंड के मौसम मे रायता खाने का अपना अलग ही मज़ा होता है. रायता सबसे पसंदीदा साइड डिश में से एक है, यह एक हेल्दी ,रिफ्रेशिंग और आसानी से झटपट बनने वाली रेसिपी है.

वैसे सेहत के हिसाब से देखा जाए तो रायता हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है,मगर अक्सर रायता को सर्दियों के मौसम में खाने को लेकर लोगों के मन में बड़ी टेशन रहती है. कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि सर्दियों के मौसम में रायते का सेवन नुकसान-देह होता है.

तो क्यों न हम मौसम के हिसाब से रायता बनाए, जी हाँ आज हम बनाएँगे बथुए का रायता. बथुआ के पत्ते विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होते हैं. यह आइरन , पोटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे खनिजों के साथ-साथ फाइबर और अमीनो एसिड का भी एक अच्छा स्रोत हैं. इसलिए, अपने आहार में इसे शामिल करना निश्चित रूप से एक अच्छा विचार है.
बथुए का रायता जितना खाने मे स्वादिष्ट होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है की ये सर्दियों में नुकसान भी नहीं करता है.
तो चलिये जानते है की इन सर्दियों घर पर बथुए का रायता कैसे बनाए-

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...