Pakoda Recipe : पकौड़े खाना भला किसे पसंद नहीं होगा. शाम के नाश्ते में चाय के साथ गरमागरम पकौड़े मिल जाए, तो शाम यादगार बन जाती है. चाहे आप दोस्तों के साथ बैठकर गौसिप कर रहे हों या फैमिली के साथ समय बिता रहे हों... इन क्रिस्पी पकौड़ों के साथ आप मोमेंट को और भी एंजौय कर पाएंगे. आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच तरह के पकौड़ों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइए जानें...

1. पालक के पकौड़े

सामग्री

250 ग्राम बेसन
2 कप पानी
1 चम्मच पिसी लाल मिर्च
2 चुटकी नमक
100 ग्राम बारीक कटा पालक
1 1/2 चम्मच पिसी हल्दी
1 कप सूरजमुखी तेल
2 हरी मिर्च

बनाने की विधि

पालक के पत्तों को पानी में धोकर साफ करें और उन्हें एक तरफ रख दें. जब पानी पूरी तरह से निकल जाए, तो पत्तों को काट लें. एक कांच का कटोरा लें और उसमें बेसन और पालक को मिलाएं. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें. धीरेधीरे पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

तेज आंच पर एक फ्राइंग पैन में तेल गरम करें. इसमें मिश्रण के छोटेछोटे हिस्से डालें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक तलें. इन पकौड़ों को चटनी या एक कप गर्म चाय के साथ परोसें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...