राइटर : हेम लता श्रीवास्तव, दिल्ली
सामग्री
लाल मिर्च 1 किलो.
मोटी सौंफ 50 ग्राम.
मेथी दाना 1बड़ा चम्मच.
अमचूर पाउडर 1/1/4बड़े चम्मच.
काला नमक 1टी स्पून.
चीनी 1 बड़ा चम्मच.
नमक 2बड़े चम्मच.
हल्दी पाउडर 2 बड़ा चम्मच.
सिरका 1 से 1/1/2 बड़ा चम्मच.
सरसों का तेल 2बड़े चम्मच .
कलोंजी 1टी स्पून .
हींग पाउडर 1टी स्पून .
सरसों का तेल 250 ग्राम ऊपर से डालने के लिए .
विधि
मिर्चों को अच्छी तरह से कपडे से पोंछ कर 2 से 3 दिन धूप में सुखा लें .
एक कढ़ाही में सौंफ को गुलाबी भूनें,अब सौंफ निकाल कर इसी में मेथी दाना भूनें ,फिर कलोंजी को भून कर अलग रखें .
सौंफ ,मेथी दाना और चीनी डालकर मिक्सी में पीस लें .
कढ़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें इसमें हींग डालें और गैस बंद कर दें.
जब तेल हल्का गरम हो जाये तब इसमें हल्दी पाउडर डालकर एक बड़े बर्तन में निकाल लें .
अब सारी मसाले और तेल एक साथ अच्छी तरह से मिला लें.
मिर्चों की डंडी को निकाल कर बीच में से चीरा लगायें .
अब मिर्चों में मसाला भर कर मर्तबान में रखें .
जब सारी मिर्चें भर जायें तब ऊपर से तेल और कलोंजी डालकर इसका मुंह कपडे से बंद करके 5 से 7 दिनों के लिए धूप दिखाएं.
जब धूप से अचार को अन्दर रखें तब मर्तबान का ढक्कन लगाकर रखें.
