Cookies recipe : नो बेक बटर पीनट बाइट्स

सामग्री

11/2 कप रोल्ड ओट्स

1/2 कप पीनट

एकतिहाई कप मैपल सिरप

एकतिहाई कप चौकलेट चिप्स.

peanut

विधि

सारी सामग्री को एक बाउल में मिला कर आधे घंटे के लिए ढक कर फ्रिज में रख दे. फिर बौल्स बना कर एअरटाइड डब्बे में स्टोर कर लें.

‘रागी से बनी कुकीज हैल्दी भी है और टेस्टी भी.’

रागी बिस्कुट

सामग्री

1/2 कप रागी द्य  1/2 कप आटा द्य  1/2 कप बटर द्य  1/2 कप ब्राउन शुगर, तीन चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर द्य  1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच वैनिला ऐक्सट्रैक्ट द्य  थोड़ा सा दूध.

विधि

एक पैन में रागी के आटे को 1 मिनट तक भूनें. फिर इस में बाकी सारी सामग्री मिला कर डो तैयार करें. अब गुंधे आटे की लोइयां बना कर गोल आकार दें. इन्हें क्लिंग से ढक कर फ्रिज में 20-30 मिनट के लिए रख दें. इस के बाद ओवन में 160 डिग्री सैंटीग्रेट पर 14-15 मिनट बेक करें. फिर तैयार रागी बिस्कुट को ठंडा कर एअरटाइट डब्बे में स्टोर कर लें.

ragi biscuits

‘सिनामन का फ्लेवर बेक्ड स्वीट्स के टेस्ट को निखारता है.’

क्रिस्पी सिनामन कुकीज

सामग्री

1 कप आटा द्य  1/2 कप बटर द्य  1/2 कप चीनी पिसी द्य  1/2 छोटा कप दालचीनी पाउडर

एकचौथाई छोटा चम्मच जायफल पाउडर द्य  1 छोटा चम्मच वैनिला ऐक्सट्रैक्ट

2 बड़े चम्मच दूध.

विधि

आटे में सारी सामग्री मिला कर डो तैयार करें. फिर रोल कर के कुकीज कटर की मदद से काटें. इस  के बाद इन्हें ओवन में 160 डिग्री सैंटीग्रेट पर 15-20 मिनट बेक करें. ठंडा कर एअरटाइट डब्बे में स्टोर  कर लें.

एगलैस कोकोनट कुकीज

सामग्री

1 कप आटा , 1 कप चीनी पिसी,  एकचौथाई कप नारियल कद्दूकस किया,  1/2 कप बटर,  1/2 छोटा चम्मच वैनिला ऐक्सट्रैक्ट,  2 बड़े चम्मच दूध.

विधि

चीनी में सारी सामग्री मिला कर डो तैयार करें. फिर आटे से बौल्स तैयार कर उन्हें कोकोनट के बूरे में लपेटें. ओवन में 15 मिनट बेक होने के लिए रख दें. अब तैयार कोकोनट कुकीज को स्टोर कर लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...