बनाना ओटमील कुकीज

सामग्री

1 केला पका

एकचौथाई कप पीनट बटर

11/4 कप ओट्स

एकचौथाई कप किशमिश.

banana oatmeal cookies

विधि

सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. फिर तैयार डो से मनचाहा आकार दे कर ओवन में 160 डिग्री सैंटीग्रेट पर 10-12 मिनट तक बेक करें. ओट मील कुकीज तैयार है.

होल व्हीट जैगरी कुकीज

सामग्री

11/2 कप आटा

1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

एकचौथाई छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

1/2 कप घी

1/2 कप गुड़

3 बड़े चम्मच दूध.

whole wheat jaggery cookies

विधि

सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला कर डो तैयार करें. फिर इस से लोइयां बना कर कुकीज के आकार में काट कर ओवन में 160 डिग्री सैंटीग्रेट पर 17-18 मिनट बेक करें. जैगरी कुकीज तैयार है.

चमचम

सामग्री

1 लिटर दूध द्य 2 चुटकी इलाइची पाउडर

1 बड़ा चम्मच नारियल कसा

थोड़ा सा केसर

1/2 कप खोया

2 छोटे चम्मच नीबू का रस

थोड़ी सी पिसी चीनी द्य थोड़ा सा पिस्ता

4 कप पानी.

विधि

एक बरतन में दूध उबालें. नीबू का रस डाल कर पनीर बना लें. इस पनीर को कपड़े में डाल कर कुछ देर के लिए लटका दें ताकि सारा पानी निकल जाए. अब इसे हथेली से मसल कर आटे जैसा नर्म कर लें. चीनी में पानी मिला कर उबलने रखें. इस पानी में इलाइची पाउडर भी डाल दें. पनीर के गोले बना कर उन्हें कुछ लंबी शेप दें. फिर इन्हें उबलते चीनी वाले पानी में डाल कर ढक कर पकाएं. खोया, केसर, नारियल और थोड़ी सी पिसी चीनी डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें. नर्म गूंध लें. छोटेछोटे गोले बना कर रखें. चमचम को ठंडा होने दें. चीनी में से निकालें. प्रत्येक चमचम को बीच से काट कर खोए के गोले उस में भर दें. ऊपर से पिस्ता बुरक ठंडा होने पर परोसें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...