Mashroom Recipes: मशरूम कुरकुरे
सामग्री
- 10 मशरूम
- 20 ग्राम रैड व ग्रीन शिमलामिर्च
- 20 ग्राम चीज कद्दूकस
- 1/2 चम्मच व्हाइट पैपर
- 3-4 चम्मच व्हाइट ब्रैड क्रंब्स
- 3 चम्मच अरारोट
-11/2 चम्मच मैदा
- नमक स्वादानुसार.
विधि
बैटर बनाने के लिए 3 चम्मच अरारोट और 11/2 चम्मच मैदे में थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. फिर नमक और व्हाइट पैपर डालें. बैटर गाढ़ा रखें. अब मशरूम को हलका उबाल कर उन के बीच नाइफ से हलका गड्ढा करें ताकि उस में चीज स्टफ हो सके. फिर रैड और ग्रीन शिमलामिर्च को काट कर हाथों से दबा कर हलका पानी निकाल लें. चीज में थोड़ा सा नमक वव्हाइट पैपर डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर इसे मशरूम में स्टफ करें. अब मशरूम के 2 पीस कर के आपस में जोड़ें. याद रखें कि दोनों टुकड़े वहीं से जोड़ें जहां से स्टफ कर रखा है. फिर उस में ऊपर से 2 टूथपिक डाल कर अच्छी तरह जोड़ लें. अब मशरूम को बैटर में डिप कर ब्रैडक्रंब्स से कोट कर डीप फ्राई करें. सुनहरा हो जाने पर निकालें और सौस के साथ सर्व करें.
‘ग्रिल्ड मशरूम का जायका और इस का सोंधापन बेमिसाल है.’
ग्रिल्ड मशरूम
सामग्री
- 250 ग्राम मशरूम
- 1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट
- 1 चुटकी केसर का रंग
