Vegetable Treat

शलगम का भरता

सामग्री

- 500 ग्राम शलगम

- 1/2 कप टमाटर बीजरहित व छोटे टुकड़ों में कटा

- 1/4 कप प्याज लंबाई में कटी

- 1 छोटा चम्मच अदरक व हरीमिर्च कटी

- 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

- 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी

- 1/2 कप हरे मटर के दाने

- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल

- थोड़ी सी धनियापत्ती

- नमक स्वादानुसार.

विधि

शलगमों को छील कर कददूकस कर लें. एक भारी तले की कड़ाही में तेल गरम कर उस में कलौंजी डालें. फिर प्याज, अदरक व हरीमिर्च डाल कर पारदर्शी होने तक भूनें. कद्दूकस किया शलगम व नमक डाल दें. धीमी आंच पर ढक कर गलने तक पकाएं. शलगम 5 मिनट में गल जाए तब टमाटर के टुकड़े व मिर्च पाउडर डालें. सब्जी को अच्छी तरह सुखाएं. सर्विंग प्लेट में पलटें और धनियापत्ती बुरक कर सर्व करें.

‘कैबेज और कैरेट की यह जुगलबंदी सभी को पसंद आएगी.’

ड्राई वैजी

सामग्री

- 500 ग्राम बंदगोभी कटी - 3/4 कप गाजर छिली व 1/2 इंच लंबे टुकड़ों में कटी

- 1/4 कप हरे मटर के दाने - 1/2 छोटा चम्मच चीनी - 10 कालीमिर्च - 2 लालमिर्च साबूत

- 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच मेथीदाना - 1/4 कप प्याज कटा

- 2 बड़े चम्मच धनियापत्ती कटी - 2 छोटे चम्मच अदरक व हरीमिर्च कटी

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...