इस समय आम बहुतायत में बाजार में उपलब्ध है. सफेदा, केसर, अल्फांजो, दशहरी, तोतापरी, नीलम आदि आम की प्रमुख किस्में हैं. आम में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे अनेकों पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के साथ साथ शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं. इसलिए आम को अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए. यूं भी डॉक्टर्स सीजनल फलों का भरपूर मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि मौसमी फल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं. आम से अनेकों लजीज व्यंजन भी बनाये जा सकते हैं...आज हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी को बनाना बता रहे हैं-

बनाने में लगने वाला समय  20 मिनट

कितने लोंगों के लिए          20

मील टाइप                        वेज

सामग्री

पका आम                      1 बड़ा

दूध                                 1कप

शकर                               1 कप

किसा ताजा नारियल           3 कप

ये भी पढ़ें- Mother’s Day Special: फैमिली को खिलाएं जायकेदार मखनी मटर मसाला

इलायची पाउडर                  1/4 टीस्पून

केसर के धागे                       8

बारीक कटे पिस्ता                1 टेबलस्पून

विधि

आम को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर 1/2 कप दूध के साथ मिक्सी में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. बचे आधा कप दूध में केसर के धागे डालकर रख दें. आम की प्यूरी में शकर डालकर तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक कि शकर घुल न जाये. अब इसमें किसा नारियल और केसर युक्त दूध डालकर मिश्रण के गाढ़ा होने तक चलाते हुए मध्यम आंच पर  पकाएं. जब मिश्रण पैन में चिपकना छोड़ दे तो इलायची पाउडर डालकर चिकनाई लगी ट्रे में जमाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...