साउथ इंडियन खाना हर किसी को पसंद आता है. साउथ का खाना हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी होता है. अगर आप को भी हेल्दी और टेस्टी खाना पसंद है तो ये डिश आपके काम की है. आज हम आपको कांजीवरम इडली की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप गरमागरम सांभर के साथ अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को खिला सकती हैं.

हमें चाहिए

- उड़द की धुली दाल ( 02 कप)

- सेला चावल ( 03 कप)

- करी पत्ते ( 03 नग)

ये भी पढ़ें- घर पर बनाएं बिहार की फेमस लिट्टी 

- हींग पाउडर (01 छोटा चम्मच)

- जीरा ( 02 छोटे चम्मच)

- काली मिर्च पाउडर (02 छोटे चम्मच)

- अदरक (02 छोटे टुकड़े कुटे हुये)

बनाने का तरीका

- सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धो कर अलग-अलग पानी में भि‍गो दें.

- 3-4 घंटे भीगने के बाद इन्हें एक बार फिर धो लें और इसके बाद इन्हें अलग-अलग पीस लें.

- पिसी हुई दाल और चावल को एक में मिला लें साथ ही इसमें अदरक, हींग, जीरा, काली मिर्च पाउडर एवं नमक भी मिला लें और लगभग 20 घंटे के लिए रख दें.

ये भी पढ़ें- फैमिली को पराठों के साथ परोसें पंजाबी छोले

- 20 घंटे के बाद करी पत्तों को भूनकर मिश्रण में मिला लें. अब एक बड़े बर्तन में पानी भर कर इडली के सांचों में इस मिश्रण को भर कर 25-30 मिनट तक भाप में   पका लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...