वड़ा पाव
सामग्री
7-8 लहसुन की कलियां
4-5 हरीमिर्चें
3-4 आलू उबले हुए
1/4 कप औयल
1 बड़ा चम्मच सरसों
1/4 छोटा चम्मच हींग
करी पत्ता
1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
थोड़ी सी धनियापत्ती कटी हुई
नमक स्वादानुसार.
सामग्री बैटर की
1 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार.
सामग्री मिर्च फ्राई की
5-6 बीच से कटी हुई मिर्चें
फ्राई करने के लिए औयल.

सामग्री वड़ा पाव चटनी की
2 बड़े चम्मच औयल
1/2 कप मूंगफली
4-5 लहसुन की कलियां
1/2 कप फ्राइड बेसन बैटर क्रंब्स
2 बड़े चम्मच लालमिर्च पाउडर
फ्राई करने के लिए औयल
नमक स्वादानुसार.
आज ही सब्सक्राइब करें सरिता
आपके लिए स्पेशल छूट

विधि
एक पैन में तेल गरम कर के उस में सरसों, हींग, करीपत्ता, लहसुन, हरीमिर्च, हलदी और आलू डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. फिर इस में नमक और धनियापत्ती डाल कर अच्छी तरह मिलाते हुए एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें.
विधि बैटर की
एक बाउल में भुना बेसन, हलदी, लालमिर्च पाउडर, नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं.
विधि वड़ा पाव की
एक पैन में तेल गरम कर उस में हरीमिर्च व लहसुन डाल कर अच्छी तरह फ्राई करें. फिर एक पैन गरम कर उस में औयल, मूंगफली, लहसुन, फ्राइड बेसन बैटर क्रंब्स, लालमिर्च पाउडर व नमक डाल कर ग्राइंडर में डाल कर दरदरा पेस्ट तैयार करें. फिर आलू मिक्स्चर से मीडियम साइज की बौल्स बनाते हुए उन्हें बेसन के बैटर में लपेटें और तेल में सुनहरा होने तक फ्राई करें. फ्राइड चिली और मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें.
‘आम के सीजन में यह फालूदा बना ना हो तो बनता है.’
मैंगो फालूदा
सामग्री
3 बड़े चम्मच सब्जा के बीज , 1 कप पानी , 1 कप मैंगो जुलियन कट , 1 कप मैंगो पल्प , 2 कप फुलक्रीम दूध द्य 2 बड़े चम्मच चीनी द्य 2 आम कटे हुए द्य थोड़े से नट्स द्य 2 बड़े चम्मच रोज सिरप , 4 स्कूप्स वैनिला आइसक्रीम द्य थोड़ा सा कंडैंस्ड मिल्क , गार्निशिंग के लिए पुदीनापत्ती.
विधि
1/2 घंटे के लिए सब्जा के बीजों को पानी में भिगो दें. फिर एक पैन में पानी और रोज सिरप डाल कर उसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ी व जैली के फार्म में न आ जाए. फिर तैयार रोज सिरप जैली को गिलास में डाल कर फ्रिज में रख दें. जब यह गिलास में लेयर की तरह दिखने लगे तब इस में मैंगो के टुकड़े डालें. फिर इस में भीगे हुए सब्जा के बीज और थोड़े से नट्स डालें. अब इस पर चीनी की लेयर सैट करें. फिर इस पर वैनिला आइसक्रीम डाल हुए ऊपर से दूध डालें. फिर इस पर मैंगो स्ट्रिप्स और कंडैंस्ड मिल्क से लेयर बनाएं. इस के बाद इसे रोज सिरप, पुदीनापत्ती, मैंगो स्लाइस और कालीमिर्च से गार्निश करें.
‘पन्ना हैल्थ के लिए भी सही है और टेस्ट तो इस का वैसे ही मजे दार है.’
आम पन्ना

सामग्री
5 मीडियम आकार के कच्चे आम द्य 2 कप पानी द्य 1 बड़ा चम्मच सौंफ द्य थोड़ा सा अदरक छिला हुआ द्य 1/3 कप चीनी द्य थोड़ा सी पुदीनापत्ती द्य नमक स्वादानुसार.
सामग्री मसाले की
1 बड़ा चम्मच जीरा द्य 2-3 हरी इलाइची द्य 9-10 कालीमिर्च द्य नमक स्वादानुसार.
सामग्री सर्विंग की
थोड़े से बर्फ के टुकड़े ठंडा पानी.
विधि
प्रैशर कुकर में 2 कप पानी डाल कर उस में कच्चे आम डाल कर 2-3 सीटियां लगाएं. फिर ठंडा कर आम का छिलका अलग कर के, पल्प को एक बाउल में निकालें और उस में अदरक मिलाएं. फिर एक बाउल में पानी ले कर उस में सौंफ डाल कर कुछ मिनट भीगने के लिए छोड़ दें.
विधि मसाला बनाने की
एक पैन में जीरा पाउडर, हरी इलाइची, कालीमिर्च और नमक डाल कर उसे अच्छी तरह भूनें. फिर ठंडा कर जार में डाल कर इस का पाउडर तैयार करें. फिर इसी जार में मैंगो पल्प, अदरक और भीगी सौंफ डाल कर उस का पेस्ट तैयार करें. फिर इस में चीनी, पुदीना और थोड़े से बर्फ के टुकड़े डाल कर पुन: पेस्ट बनाएं. अब लंबे आकार का गिलास ले कर उस में 1 बड़ा चम्मच आम पन्ना डाल कर उस में थोड़ी सी बर्फ डालें और फिर उस में ठंडा पानी ऐड कर के अच्छी तरह मिलाएं. अब तैयार आम पन्ना को पुदीनापत्ती से गार्निश कर के ठंडाठंडा सर्व करें.
‘प्रैशर कुकर नहीं है तो एक बार तवे पर पुलाव बना कर देखें.’
तवा पुलाव
सामग्री लालमिर्च पेस्ट बनाने की
6-7 भीगी हुई साबूत लाल कश्मीरी मिर्च द्य 4-5 लहसुन की कलियां द्य 1 छोटा चम्मच जीरा.
सामग्री तवा पुलाव बनाने की
2 बड़े चम्मच बटर द्य 1 बड़ा चम्मच औयल द्य 1 छोटा चम्मच जीरा द्य 1 प्याज कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट द्य 1/4 कप लालमिर्च का पेस्ट द्य 1 कप पत्तागोभी कटी हुई , 1/4 कप शिमलामिर्च कटी हुई , 1 टमाटर कटा हुआ , 1/2 कप आलू उबले व कटे हुए , 1/4 कप हरे मटर उबले हुए , 2 कपचावल उबले हुए द्य 1/2 छोटा चम्मच नीबू का रस , 2 बड़े चम्मच बटर , 2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला , नमक स्वादानुसार.
सामग्री गार्निशिंग की
1 टमाटर कटा हुआ द्य थोड़ीसी धनियापत्ती कटी द्य टुकड़ों में कटा हुआ नीबू.
सामग्री सव्र करने की
पापड़ भुना हुआ , टमाटर का रायता.
विधि
ब्लैंडर में भीगी हुई लालमिर्च, जीरा और लहसुन डाल कर पेस्ट तैयार कर के एक तरफ रख दें. फिर एक पैन में बटर और औयल गरम कर उस में जीरे को चटकाएं. फिर प्याज डाल कर अच्छी तरह चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरकलहसुन व तैयार लालमिर्च का पेस्ट डाल कर थोड़ी देर और चलाएं. इस के बाद इस में सारी सब्जियों को डाल कर अच्छी तरह 5-6 मिनट तक पकाएं. अब इस में चावल के साथ नमक डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं. फिर इस में नीबू, बटर और पाव भाजी मसाला डाल कर एक बार चलाएं. अब टमाटर, धनियापत्ती और नीबू से गार्निश कर के टमाटर के रायते और पापड़ के साथ गरमगरम सर्व करें.
‘आलू की चटपटी चाट शाम का स्वाद बना देगी.’
आलू चाट
सामग्री चाट मसाला की
11/2 छोटे चम्मच कालीमिर्च द्य 3 छोटे चम्मच जीरा द्य 2 छोटे चम्मच सौंफ
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन द्य 1 छोटा चम्मच साबूत धनिया द्य 1 छोटा चम्मच चीनी
11/2 छोटे चम्मच अमचूर पाउडर द्य 11/2 छोटे चम्मच लालमिर्च पाउडर द्य नमक स्वादानुसार.
सामग्री फ्राई की
तलने के लिए औयल द्य 3-4 उबले हुए आलू टुकड़ों में कटे हुए.
चाट बनाने के लिए सामग्री
1 प्याज बारीक कटा हुआ द्य 1 छोटा चम्मच अदरक कटा हुआ
थोड़ी सी धनियापत्ती द्य थोड़ा सा नीबू का रस या फिर इमली का पानी.
विधि चाट मसाला की
पैन गरम कर उस में काली मिर्च, जीरा, सौंफ, अजवाइन व धनिया डाल कर अच्छी तरह भूनें. फिर इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें. फिर ग्राइंडर में डाल कर इस में नमक, चीनी, अमचूर पाउडर व लालमिर्च पाउडर डाल कर फाइन पाउडर तैयार करें.
विधि आलू फ्राई करने की
एक गहरे तले वाले पैन में तेल गरम कर के उस में आलुओं को दोनों तरफ से तब तक फ्राई करें जब तक वे कुरकुरे व सुनहरे न हो जाएं. फिर एक प्लेट में निकालें.
विधि चाट बनाने की
एक बाउल में फ्राई किए आलुओं में बारीक कटा प्याज, अदरक, धनियापत्ती और नीबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिलाएं, तैयार चाट मसाला तुरंत सर्व करें.
‘कुछ लाइट खाने का मन हो तो मूंग दाल की यह डिश बना कर देखें.’
मूंग दाल खिचड़ी
सामग्री
1 बड़ा चम्मच घी द्य 11/2 कप चावल द्य 1 कप मूंग दाल भीगी हुई द्य 1/2 कप विंटर गाजर टुकड़ों में कटी हुई द्य थोड़ा सा पानी
1 छोटा चम्मच हलदी पाउडर , 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार.
सामग्री तड़के की
2 बड़े चम्मच घी , 2 बड़े चम्मच औयल
1 छोटा चम्मच जीरा , थोड़ा सा अदरक कटा हुआ
2 प्याज कटे हुए , 1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर द्य 1/4 छोटा चम्मच हींग
1/4 छोटा चम्मच फ्रैंच बींस कटी हुई द्य 1/4 कप हरे मटर
थोड़ा सी धनियापत्ती कटी हुई द्य नमक स्वादानुसार.
सामग्री सर्व की
घी दही अचार पापड़.
विधि
प्रैशर कुकर में घी और मूंग दाल डाल कर अच्छी तरह भूनें. फिर इस में चावल, नमक, हलदी, लालमिर्च पाउडर, विंटर गाजर और जरूरतानुसार पानी डालते हुए ढक्कन लगा कर 2-3 सीटियां आने तक पकने दें. फिर एक अन्य कड़ाही में घी, औयल और जीरा डाल कर चटकने दें. अब इस में अदरक, हरीमिर्च, प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भूनें. फिर इस में नमक, हींग, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस में फ्रैंच बींस और हरे मटर डाल कर मीडियम आंच पर चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं. फिर इस में पकी हुई दाल और चावल डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा सा पानी डाल कर ढक कर
4-5 मिनट पकने दें. अब तैयार खिचड़ी पर घी डाल कर धनियापत्ती से गार्निश कर के पापड़, अचार और दही के साथ गरमगरम सर्व करें.
पनीर भुरजी लेजी डिनर के लिए बैस्ट है.’
पनीर भुरजी

सामग्री
450 ग्राम पनीर द्य 2 बड़े चम्मच घी द्य 1 छोटा चम्मच जीरा द्य 2 प्याज कटे हुए
1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट द्य थोडी सी हरीमिर्च कटी हुई
2 टमाटर कटे हुए , 1 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर द्य 2 कप पनीर क्रंब्स
3 बड़े चम्मच फेंटा हुआ दही द्य थोड़ी सी धनियापत्ती कटी हुई द्य नमक स्वादानुसार.
सामग्री गार्निशिंग की
प्याज टुकड़ों में कटा हुआ द्य धनियापत्ती द्य नीबू टुकड़ों में कटा हुआ.
विधि
कड़ाही में औयल गरम कर उस में जीरा डाल कर उसे चटकाएं. फिर इस में प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भूनें. इस के बाद अदरकलहसुन का पेस्ट डाल कर तब तक भूनें जब तक उस का कच्चापन न चला जाए. अब इस में हरीमिर्च, टमाटर डाल कर उन के नर्म होने तक पकाएं. इस के बाद इस में नमक, हलदी, लालमिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह चलाएं. फिर इस में पनीर डाल कर 1-2 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. अब आंच बंद कर इस में दही और कटी धनियापत्ती डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें. फिर प्याज, नीबू के टुकड़ों और धनियापत्ती से गार्निश कर के गरमगरम पाव या फिर रोटी के साथ सर्व करें.
