सिनेमन टी
सामग्री
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1-2 डलियां गुड़
1 ग्रीन टी बैग.
विधि
पैन में पानी गरम कर उस में दालचीनी और अदरक मिला कर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं. अब गुड़ मिला कर कुछ देर और पकाएं. कप में निकाल कर ग्रीन टी बैग डिप कर सर्व करें.
‘वाटरमैलन के साथ मिंट का टेस्ट दिन बना देगा.’
वाटरमैलन लैमोनेड
सामग्री
थोड़ा तरबूज टुकड़ों में कटा
8-10 पुदीने की पत्तियां
1/2 छोटा चम्मच नीबू का रस
1/2 कप सोडा
1-2 नीबू के छोटे टुकड़े गार्निशिंग के लिए
पिसी चीनी स्वादानुसार.
विधि
तरबूज के टुकड़े, नीबू का रस, चीनी और कुछ पुदीने की पत्तियों को ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें. कांच के गिलास में पहले कुछ पुदीने की क्रश्ड पत्तियां और नीबू के टुकड़े डालें, फिर ग्राइंड किया मिश्रण डाल कर स्टर करें. अब सोडा मिला कर स्टर करें और पुदीने की पत्ती व तरबूज के टुकड़े से गार्निश कर ठंडा कर सर्व करें.
‘आम का सीजन है तो मैंगो मोइतो ट्राई करना तो बनता है.’
मैंगो मोइतो
सामग्री
1/2 कप आम की प्यूरी द्य 4-5 पुदीने की पत्तियां क्रश्ड
2 छोटे चम्मच नीबू का रस द्य 1/2 कप सोडा
1 स्लाइस नीबू गार्निशिंग के लिए द्य पिसी चीनी स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार.
विधि
मोइतो गिलास में क्रश्ड पुदीने की पत्ती डाल कर चीनी, नमक, मैंगो प्यूरी और नीबू का रस मिला दें. मिश्रण को स्पून से अच्छी तरह स्टर करें. अब सोडा मिला कर स्टर करें और कुछ देर ठंडा करने के बाद पुदीने की पत्ती और लैमन स्लाइस से गार्निश कर सर्व करें.
‘जिंजर और लैमन टी हैल्थ के लिए बैस्ट है.’
जिंजर लैमन टी
सामग्री
1 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया
1 छोटा चम्मच नीबू का रस द्य 1 लौंग
1 छोटा चम्मच चायपत्ती द्य चीनी स्वादानुसार.
विधि
पैन में पानी, अदरक, लौंग, चायपत्ती और चीनी डाल कर कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं. कप में निकाल कर नीबू का रस मिलाएं और सर्व करें.
‘पुदीने की चाय एक ही चुस्की में फ्रैश कर देगी.’
मिंट टी
सामग्री
7-8 पुदीने की पत्तियां क्रश्ड
1 चुटकी काला नमक
1 चुटकी कालीमिर्च पाउडर
1 ग्रीन टी बैग
1 छोटा चम्मच शहद.
विधि
पैन में पानी, पुदीने की पत्तियां, काला नमक, कालीमिर्च पाउडर डाल कर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं. कप में निकाल कर ग्रीन टी बैग डिप करें और फिर शहद मिला कर गरमगरम चाय का आनंद लें.
‘स्पाइसी टी एक बार ट्राई जरूर करें.’
मसाला चाय
सामग्री
1-1 इलायची और लौंग क्रश्ड
1 इंच अदरक का टुकड़ा क्रश्ड
1 चक्रफूल क्रश्ड
1 चुटकी कालीमिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
1 छोटा चम्मच चायपत्ती
चीनी स्वादानुसार.
विधि
पैन में पानी, चीनी और चाय की पत्ती डाल कर कुछ देर पकाएं. अब अदरक, लौंग, इलायची, चक्रफूल, दालचीनी और कालीमिर्च मिला कर कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं, फिर गरमगरम सर्व करें. यदि मिल्क मसाला टी का आनंद उठाना है तो थोड़ा सा गरम दूध भी मिला सकती हैं.
‘हनी ओर लैमन टी सेहत के लिए है सही.’
हनी लैमन टी
सामग्री
1 चम्मच शहद
1 छोटा चम्मच नीबू का रस
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 छोटा चम्मच चायपत्ती.
विधि
पैन में पानी, अदरक, नीबू का रस और चायपत्ती डाल कर धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें. पक जाने पर कप में निकालें और शहद मिला कर गरमगरम सर्व करें.
