अगर आपको या आपके परिवार में किसी को बैंगन की किसी भी तरह की डिश पसंद है, लेकिन आप चाहती है कि बैंगन की कोई इस तरह की सब्जी बनाऊं जिसे सभी बड़े चाव से उंगुली चाट कर भरपेट खाएं, तो फिर आप आज बनाइएं हैदराबाद की एक मशहूर ग्रेवी वाली रेसिपी बैंगन का सालन. जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है. इसे आप चाहे तो वेजिटेबल बिरयानी या फिर प्‍लेन राइस के साथ सर्व कर सकती है. जो भी इस डिश को एक बार खा लेगा वो उसे बार-बार खाना चाहेगा. आप डिनर में बनाइए हैदराबादी बैंगन का सालन.

सामग्री

1. 10-15 बैंगन छोटे आकार

2. एक प्‍याज कटा हुआ

3. एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

4. आध चम्मच हल्‍दी

5. एक चम्मच धनिया पाउडर

6. आधा चम्मच जीरा और जीरा पाउडर

7. थोड़े कड़ी पत्‍ते

8. एक चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट

9. तीन खड़ी लाल मिर्च

10. एक चौथाई चम्मच कलौंजी

11. थोड़ी सा मेथी दाना

12. एक चम्मच कोकोनेट पाउडर

13. एक चम्मच तिल

14. एक चम्मच मूंगफली

15. दो हरी मिर्च

16. हरी धनिया कटा हुआ

17. एक चौथाई कप दही

18. हरी पुदीना कटा हुआ

19. नमक स्वादानुसार

यूं बनाएं हैदराबादी बैंगन सालन

सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और बैंगन को चार भागों में काटकर इसमें डालें. जब यह फ्राई हो जाए तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. इसके बाद एक पैन को गर्म करें और गर्म हो जाने के बाद उसमें तिल, मूंगफली और नारियल पाउडर डालकर फ्राई कर लें इसके बाद इसे ग्राइडर में डालकर पीस लें और एक बाउल में निकालकर रख लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...