चीन से निकला कोरोना वायरस अब दुनिया के कोने-कोने में पहुंच गया है. हाल ही में दिल्ली में भी इस खतरनाक वायरस के दो मरीज पाए गए है. अब तक इस खतरनाक वायरस से लगभग 3000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 90 हजार लोग अभी भी इस वायरस से जूझ रहे हैं. वहीं अब दिल्ली में इसके दो नए मामले आने के बाद अब मरीजों की संख्या 18 हो गई है, जिसके चलते भारतीय सरकार हाई अलर्ट पर है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला और कैसे बचें इस जानलेवा वायरस से....
भारत में कोरोना वायरस के दो मामले आए थे सामने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति दिल्ली में तो दूसरा तेलंगाना में पाया गया है. दिल्ली के जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वह हाल ही में इटली से आया है, जबकि तेलंगाना में संक्रमित व्यकित दुबई की यात्रा से लौटा है. वहीं मामले के सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है. 6 मरीजों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इटली से आए 21 लोगों को दिल्ली के ITBP आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. इनमें से 15 के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं.
