होली खुशियों का त्योहार है. लोग इसके उमंग उल्लास में इस कदर डूब जाते हैं कि अपनी सेहत का नुकसान कर बैठते हैं. ज्यादा तेल का खाना, अधिक मिठाई खाना, अनहाइजीन व्यंजनों का सेवन और भी ना जाने कितनी लापरवाहियां इस त्योहार की रौनक को कम कर देती हैं. ऐसे में हम आपको कुछ खास टिप्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप इस होली को और भी बेहतर ढंग से एंजौय कर पाएंगी.
ओवर ईटिंग से बचें
होली में तरह तरह के पकवान और मिठाइयां बनते हैं. इस चक्कर में आप कुछ ना कुछ खाती रहती हैं. ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. त्योहारों में बनने वाले व्यंजन काफी तेल वाले होते हैं, ये तले और भुने होते हैं, ये आसानी से नहीं पचते. इससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Holi Special 2020 : खास दिन पर 6 बातें रखेंगी आपकी सेहत का ख्याल
पानी खूब पिएं
होली में हम खाते अधिक हैं पर पानी पीना भूल जाते हैं. खाने और होली की हुड़दंग से शरीर में पानी की कमी होती जाती है. इसका असर पाचन पर भी होता है. इस भागा दौड़ी में पानी पीना ना भूलें. दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं.
