जब भी फिटनैस की बात होती है, तब पैदल चलना सब से सरल और अधिक असरदार माना जाता है. जो भी सजग हैं और बढ़ती उम्र को थाम लेना चाहते हैं, अच्छी सेहत के आनंद से वंचित नहीं रहना चाहते वे इस के लिए सब से बढ़िया नुसखा आजमाते हैं और पैदल चलना शुरू कर देते हैं.
पैदल चलना सब से सस्ता तरीका है जिस में आप को ज्यादा कुछ नहीं करना है, बल्कि अपने घर से सिर्फ निकलना है.
इन सरल नियमों का पालन कीजिए और हर दिन खुश और स्वस्थ रहिए :
1. रोजाना आदत डालें :
पैदल चलने को अपनी दिनचर्या में जितनी जल्दी हो शामिल कर लें यह. अन्य व्यायाम की तुलना में चलने में सब से ज्यादा आनंद आता है. चलते वक्त आप संगीत भी सुन सकते हैं और यदि आप अपने जीवनसाथी या फिर मित्र को भी अपने साथ चलने के लिए बुला लें तो और भी बेहतर है.
2. किसी उपकरण की जरूरत नहीं :
फिटनैस ऐक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि प्रतिदिन हर व्यक्ति को सुबह व शााम पैदल चलना ही चाहिए. यह एक ऐसा व्यायाम है जिसे करने के लिए न ही किसी उपकरण की जरूरत होती है और न ही किसी पर निर्भर रहना पड़ता है. सबसे अच्छी बात यह कि किसी भी उम्र का व्यक्ति कभी भी कहीं भी कुछ मिनट के लिए पैदल चल सकता है.
