Instagram: सोशल मीडिया पर इन दिनों कब खाना है, कितना खाना है और क्या खाना चाहिए कि इतनी ओपिनियन हैं कि हम अपने पसंद के अनुसार हेल्दी खाना तक नहीं खा पाते. अब खाने के साथ फ्रू्ट्स के सेवन को लेकर भी विभिन्न आयुर्वेद और एलोपैथी डॉक्टर्स की अलग राय है. एक डॉक्टर ने तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये तक कह दिया कि एक्सरसाइज ही ना करें, न वॉक न जिम. जबकि सभी हमें दिन में 30 मिनट्स कम से कम वर्कआउट की सलाह देते हैं. इतने मतभेदों में आखिर किसी मानें हम.
फ्रूट्स को लेकर भी राय है रात को फल मत खाओ, खाने के बाद फल गैस बनाते हैं, फल खाना है तो खाली पेट ही खाओ, ऐसे तमाम सलाह इंस्टाग्राम, यूट्यूब, रील्स और डॉक्टरों की शॉर्ट क्लिप्स में रोजाना सुनने को मिलती हैं. इतने मतभेद हैं कि इंसान उलझकर रह जाता है. क्या खाएं, कब खाएं, कितना खाएं. ये तय करने से पहले ही भूख खत्म हो जाती है.
खाने के साथ फल खाने को लेकर खासकर आयुर्वेद और एलोपैथी की राय अलग-अलग है. कुछ लोग कहते हैं कि खाने के तुरंत बाद फल खाना पाचन को खराब करता है, वहीं कुछ लोग इसे एक मिथ मानते हैं. तो क्या वाकई खाने के साथ फल खाना नुकसानदेह है? चलिए तथ्यों, विज्ञान से इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं.
