Dance Benefits: गरमी का मौसम आते ही मौर्निंग वाक से ले कर जिम जाने तक सभी तरह का वर्क आउट हम समय पर नहीं कर पाते हैं. लेकिन अब इस से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि डांस भी एक तरह की ऐक्सरसाइज ही है जिस से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और साथ ही डांस करने का शौक भी पूरा हो जाता है. भले आप को डांस नहीं आता लेकिन फिर भी तेज म्यूजिक पर आप अपने पैरों को थिरकने से नहीं रोक पाते. रिपोर्ट्स की मानें तो दिन में कुछ देर बस ऐसे ही थिरकने से शरीर को कई फायदे होते हैं.

डांस करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है

डांस एक प्रकार की कार्डियो ऐक्सरसाइज है, जिसे करने से शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है. करीब 1 घंटा डांस करने से लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न होती है जो वजन घटाने में काफी फायदेमंद हो सकती है. इस से मैटाबोलिज्म की प्रक्रिया भी तेज होती है, जिस से शरीर में जमा वसा की मात्रा आसानी से पिघलती है. वजन घटाने के लिए आप रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट तक डांस कर सकते हैं. अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, अगर आप का वेट  150 पाउंड्स है तो सिर्फ  30 मिनट नाचने से आप अच्छीखासी कैलोरीज बर्न कर सकते हैं. अच्छी बात यह कि ज्यादा वजन वाले लोग भी कैलोरी बर्न करने के इस अंदाज को आजमा सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...