Irregular Periods: पीरियड्स के दौरान लड़कियों या महिलाओं में काफी हारमोनल और शारीरिक बदलाव दिखते हैं. कभीकभी पीरियड्स से जुड़े लक्षणों को मामूली सम?ा कर उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है, लेकिन कुछ मामलों में लक्षण नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. अगर पीरियड्स इररेग्युलर नहीं हैं, तो ओवुलेशन भी इररेग्युलर होता है. इस से कंसीव करने में समस्या होती है. इररेग्युलर पीरियड्स हारमोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करते हैं. ये आगे चल कर थायराइड, पीसीओएस या इंसुलिन रिजिस्टैंस जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इसलिए अगर आप के पीरियड्स मिस हो जाते हैं या इररेग्युलर रहते हैं तो इसे नजरअंदाज न करें.

यह बौडी के ओवरस्ट्रैस्ड होने की वजह हो सकता है. इस के अलावा मैटाबोलिक इंबैलेंस या पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याएं भी इस की वजह हो सकती हैं. इस समस्या को कंट्रोल रखने के लिए ब्लड शुहर रैग्युलेट करना और एड्रनल ग्लैंड को हैल्दी रखना जरूरी है.

आइए, जाने इररेग्युलिटी पीरियड्स को नजरअंदाज करने से क्याक्या परेशानियां और बीमारियां हो सकती हैं:

लिवर रोग

अनियमित पीरियड्स से लिवर पर भी असर पड़ सकता है, जिस से फैटी लिवर जैसी बीमारियां हो सकती हैं. कांगबुक सैमसंग अस्पताल और सियोल, दक्षिण कोरिया में सुंगक्यूंकवान यूनिवर्सिटी स्कूल औफ मैडिसिन के एमडी सेउंघो रयू ने कहा, ‘‘हमारी स्टडी बताती है कि लंबे या अनियमित पीरियड साइकिल नौनअल्कोहोलिक फैटी लिवर डिसीज के खतरे का विकास कर सकते हैं या उस के जोखिम को बढ़ा सकते हैं.’’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...