Fungal Infection: मौनसून का आना चुभतीजलती गरमी से हमें राहत तो देता है, साथ ही हमारी स्किन के लिए कई चुनौतियां भी ले कर आता है. इस में बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी हमारी स्किन को ऐक्ने, फंगल इन्फैक्शन और डल कौंप्लेक्स का शिकार बना सकती है. इसलिए ऐसे मौसम में अपनी स्किन को सही रखने के लिए बैस्ट केयर की जरूरत होती है.
मौनसून में स्किन केयर
मौनसून के मौसम में भी स्किन को हैल्दी और शाइन बनाए रखने के लिए स्किन को क्लीन और ड्राई रखना बहुत जरूरी है. इस के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखें :
- नियमित रूप से अपनी स्किन को सौम्य क्लींजर से साफ करें.
- टी ट्री औयल बेस क्लींजिंग का इस्तेमाल करें. इस में ऐंटीबैक्टीरियल प्रौपर्टी हैं जो औयल के ब्लौकेज से बचाती हैं.
- मौनसून में त्वचा बहुत रूखी हो जाती है, इसलिए सोने से पहले हमेशा क्लींजिंग मिल्क से त्वचा को साफ करें और धो लें.
- पौष्टिक खाना खाएं और तैलीय चीजों से बचें.
इस के अलावा इन उपायों को अपनाएं :
मोइस्चराइजर का उपयोग करें : मौनसून में भी अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है. एक हलका, औयल फ्री, जैल बेस्ड मोइस्चराइजर का उपयोग करें.
नैचुरल ऐलिमैंट्स : कुछ प्राकृतिक तत्त्व हैं जो मौनसून में त्वचा की देखभाल के लिए उपयोगी हो सकते हैं. जैसे- खीरा त्वचा को ठंडा और शांत करता है और सूजन को कम करने में मदद करता है. ऐलोवेरा जैल स्किन को मोइस्चर प्रदान करता है और जलन को शांत करता है. आप इसे फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
