Menstural Bleeding: बहुत सारी महिलाएं अपने पीरियड्स के साथ आने वाली हर परेशानी को यह मानकर चुपचाप स्वीकार करती रही हैं कि ‘यह भी औरत होने का ही एक हिस्सा है’. महिलाओं को लगता है कि  उनकी मां, बहनों या सहेलियों को भी ये सब सहना पड़ा है. लेकिन अगर आपके पीरियड्स आपको थका हुआ और बेचैन अनुभव कराएं, साथ ही आपको बहुत दर्द और अकेलेपन का सामना करना पड़े, तो यह सवाल उठना जायज है कि क्या यह सच में नॉर्मल है? इसका उत्तर हो सकता है, नहीं

पीरियड्स के साथ कई सारी समस्याएं आती हैं. इनमें से एक है हैवी मेंस्ट्रूअल ब्लीडिंग (एचएमबी). यह उतनी भी सामान्य बात नहीं है, जितना लोग सोचते हैं. यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसका सामना दुनियाभर में करोड़ों महिलाएं कर रही हैं. इससे उनके शारीरिक, भावनात्मक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर व्यापक प्रभाव पड़ता है. ,  एचएमबी को एबनॉर्मल यूटरिन ब्लीडिंग के नाम से भी जाना जाता है. ज्यादातर मामलों में इसकी जांच ही नहीं होती है, क्योंकि बहुत सी महिलाएं समझ ही नहीं पाती हैं कि उनके लक्षण नॉर्मल नहीं हैं.  पुरानी सोच और जागरूकता की कमी के कारण बहुत सी महिलाओं को ऐसे मामलों में जरूरी मदद ही नहीं मिल पाती है. ,

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...