Oral Care: राखी 10वीं कक्षा की स्टूडैंट है और इन दिनों अपने मुंह से आती फाउल स्मेल से वह काफी परेशान रहती है. एक वक्त हर ऐक्टिविटी में सब से आगे रहने वाली लड़की अब शरमाई सब से अलग खड़ी रहती है और कम बोलती है. इस का रीजन है उस के मुंह से आती गंदी बदबू. वह जब भी अपने दोस्तों के साथ बैठती तो ठिठोली की वजह बन जाती है.
पिछले कुछ हफ्तों से उस के मुंह से काफी बदबू आ रही है, हालांकि वह दिन में 2 बार ब्रश करती है, खाने के बाद पानी से कुल्ला भी करती है, प्याज, लहसुन जैसी तेज स्मेल वाली चीजों से भी उस ने दूरी बना ली है लेकिन यह मुंह की दुर्गंध है कि उस का पीछा नहीं छोड़ रही है और अब इस की वजह से वह फुल कौन्फिडेंट भी नहीं रह पाती और साथ ही इनफीरियोरिटी कौंप्लेक्स की शिकार बनती जा रही है.
जब राखी डैंटिस्ट के पास पहुंची तो उसे अपने मुंह से आती दुर्गंध का कारण पता चला. दरअसल, उस की बेड ब्रेथ की वजह उस का खानपान नहीं बल्कि ड्राई माउथ था. जिस का सही इलाज करने पर अब वह बेड ब्रेथ से छुटकारा पा चुकी है.
