Pregnancy Test: प्रैगनैंट होना हर महिला का सपना होता है और पीरियड मिस होना इस का पहला संकेत होता है लेकिन इस के आलावा भी कई कारण होते हैं जिस से पता चलता है आप प्रैगनैंट हैं. वैसे भी प्रैगनैंट होना किसी भी महिला के लिए काफी पर्सनल मामला होता है, इसलिए पहले वह इस के लिए खुद कनफर्म होना चाहती है. उस के बाद ही यह खुशखबरी सब को सुनती है. तो आइए, जानें कैसे पता करें कि आप प्रैगनैंट हैं.

पीरियड मिस होना एक बड़ा संकेत

अगर पीरियड रैगुलर हैं और अचानक किसी महीने पीरियड नहीं आया तो हो सकता है ऐसा प्रैगनैंसी की वजह से ही हुआ हो. हालांकि कई बार पीरियड्स खून की कमी होने और टैंशन होना जैसे अन्य कारणों से भी मिस हो सकता है, लेकिन एक बार जांच करवा लेना जरूरी होता है.

जी मिचलाना और उलटी आना

कई बार महिला को लगता है कुछ गलत खापी लिया होगा इस वजह से ऐसा हो रहा है. लेकिन अगर यह लगातार हो रहा है तो हो सकता है कि आपका शरीर प्रैगनैंसी के लिए तैयार हो रहा है क्योंकि ऐसा तब होता है जब शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है.

यूरिन पास करने की फ्रीक्वेंसी का बढ़ जाना

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...