Sex during Pregnancy: प्रैगनैंट होना वैसे तो हर कपल के लिए काफी खुशी की बात होती है, लेकिन फिर भी उन के मन में कई सवाल आते हैं कि क्या अब हम सैक्स कर पाएंगे? कहीं ऐसा तो नहीं कि सैक्स करने पर हमारे बच्चे को कुछ नुकसान पहुंच जाए? क्या ऐसा कोई तरीका है जिस से हम सैक्स कर भी लें और बच्चा भी सुरक्षित रहे? यह सिर्फ एक कपल की बात नहीं है, सभी के मन में ये सवाल जरूर आते हैं.
यों ज्यादातर मामलों में प्रैगनैंट होने पर संबंध बनाना सुरक्षित ही होता है, लेकिन अगर डाक्टर किसी भी वजह से ऐसा करने के लिए मना करता है, तो आप सैक्स न करें. ऐसा तब होता है जब :
- मिसकैरिज का खतरा लग रहा हो.
- यदि डाक्टर को यह लग रहा हो कि आप की प्रीमैच्योर डिलिवरी होने के चांस हैं.
- यदि प्लेसेंटा प्रीविया हो.
- यदि गर्भाशय ग्रीवा में कोई भी संक्रमण हो.
- अगर थकान या असहज महसूस हो रहा है, तो जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के लिए डाक्टर मना करते हैं.
- अगर पति को सर्दी, खांसी या किसी तरह का संक्रमण हो, तो पत्नी और होने वाले बच्चे को बचाने के लिए कुछ दिन दूर रहना सही होता है.
- वेजाइना से असामान्य रक्तस्राव.
- पानी की थैली फटना.
- अगर गर्भ में 2 या 2 से ज्यादा भ्रूण पल रहे हैं तो आप को सैक्स करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने से आप की प्रैगनैंसी में समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
वेजाइना से खून निकलना गर्भपात की तरफ इशारा करता है. अगर खून आ रहा है तो आप को सैक्स नहीं करना चाहिए क्योंकि इस से आप को परेशानी हो सकती है.
