Weight Loss Tips: अकसर हम कुछ लोगों से सुनते रहते है कि क्या करूं कि वजन कम ही नहीं हो रहा जबकि सबकुछ जैसे ऐक्सरसाइज, कम खाना, डाइटिंग आदि तो कर रहा/रही हूं. मगर वे इस बात पर ध्यान नहीं देते कि वे क्या, कितना, कैसे और कब खा रहे हैं क्योंकि उन के वजन पर इन सब का असर पड़ता है.

उदाहरण के लिए जैसे आप ने एक ही रोटी खाई लेकिन आप ने यह एक रोटी कैसे खाई बटर या बिना बटर के यह माने रखता है. दूसरी ओर एक बड़ा प्लेन परांठा जो 30 ग्राम आटे से बना होता है उस में 121 कैलोरी मौजूद होती है और भरे हुए आलू के परांठे में 210 कैलोरी होती है. यदि आप डाइटिंग पर हैं तब इस बात पर गौर करना और जरूरी हो जाता है कि आप ने रोटी या परांठा कैसे खाया यानी साथ में और क्या था जैसे क्या उबली सब्जी खाई या तरी वाली मसालेदार अथवा पनीर क्योंकि इन सभी में कैलोरी की मात्रा अलगअलग होती है. तब फिर बढ़ते वजन पर यह कैलोरी कहीं न कहीं असर या प्रभाव डालती ही है.

इस स्थिति में इस बात से अवेयर या जागरूक रहना जरूरी हो जाता है कि आप अपना भोजन या डाइट प्लान किस तरह करें ताकि कैलोरी का इनटेक कम से कम रहे साथ ही जितनी कैलोरी आप ली उतनी बर्न भी करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...