Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12, जिसे खनिज कोबाल्ट की उपस्थिति के कारण कोबालामिन भी कहा जाता है, एक महत्त्वपूर्ण पानी में घुलनशील विटामिन है. यह अनेक शारीरिक गतिविधियों के लिए आवश्यक होता है. विटामिन बी12 के कई रूप होते हैं. इन की प्रत्येक की रासायनिक संरचना थोड़ी भिन्न होती है. इन में साइनोकोबालामिन (सीएनसीबीएल), हाइड्रोक्सिकोबालामिन, मिथाइलकोबालामिन (एमईसीबीएल) और एडेनोसिलकोबालामिन (एडोसीबीएल) होते हैं. जब आप एक विटामिन बी12 सप्लिमैंट चुनते हैं तो आप को यह पता चलेगा कि इन उत्पादों में बी12 के निम्नलिखित में से कोई एक रूप शामिल हो सकता है.

वर्तमान में साइनोकोबालामिन विटामिन बी12 का सब से अधिक उपयोग किया जाने वाला रूप है जो आहार सप्लिमैंट्स में पाया जाता है.
हालांकि इस के अतिरिक्त एडेनोसिलकोबालामिन, मेथाइलकोबालामिन और हाइड्रोक्सिकोबालामिन जैसे अन्य रूप भी सप्लिमैंट्स के रूप में उपलब्ध हैं.

लोगों की अलगअलग जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए विटामिन बी12 सप्लिमैंट्स विभिन्न रूपों में उपलब्ध हैं जैसे:

- मुंह से निगली जाने वाली टैबलेट्स.
- सब्लिंगुअल टैबलेट्स जो जीभ के नीचे रख कर घुलने दी जाती हैं.
- इंजैक्शन के रूप में दी जाने वाली दवाइयां और नाक में स्प्रे के रूप में उपयोग किए जाने वाले फार्म.
ये सभी विकल्प इस बात पर निर्भर करते हैं कि व्यक्ति को किस प्रकार का अवशोषण सब से अधिक लाभदायक होता है और उस की चिकित्सकीय जरूरतें क्या हैं?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...