Crochet : किसी जमाने में हर घर में क्रोशिया से बुनी तकिए के कवर, रूमाल, शोपीस और अन्य सामान आसानी से देखे जाते थे. बदलते वक्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में घरों और बाजारों से क्रोशिया की बुनी हुई चीजें गायब सी होती चली गई थीं लेकिन इन दिनों एक बार फिर क्रोशिया से बने कपड़ों और ज्वैलरी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है.

क्रोशिया एक फ्रैंच शब्द है जिस का मतलब है 'हुक'. यानि क्रोशिया एक प्रकार की हुकदार लगभग 6 इंच लंबी सलाई का नाम है जिस से ‘लेस’ या ‘जाली’ हाथों से बुनी जाती है. इस से बुने काम को क्रोशिए का काम कहते हैं. अंगरेजी में क्रोशिया क्रोशे (crochet) कहलाता है.

लेस 3 प्रकार से बनाई जाती है- बौबिन से, क्रोशिया से और सलाइयों से. इस तरह क्रोशिया लेस बनाने के 3 प्रकारों में से एक है.

क्रोशिया से काम करने के फायदे

क्रोशिया करना एक रचनात्मक और फायदेमंद गतिविधि है जो कई तरह के मैंटल और फिजिकल बैनिफिट्स देती है. यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है, साथ ही यह ध्यान केंद्रित करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और शारीरिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में भी सहायक है.

क्रिएटिविटी को बढ़ावा देता है

क्रोशिया करने से क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता है और नए और अनोखे तरीके से सोचने की क्षमता विकसित होती है. जब आप अपनी समझ से नएनए डिजाइन बनाते हैं, तो एक खुशी का भी एहसास होता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...